BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईद मिलादुन्नबी की धूम, कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
ईद मिलादुन्नबी की धूम, कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी आज देशभर में अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जा रहा है. कोरोना काल के कारण हालांकि इसबार जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाला गया.

इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन दुनियाभर में ईद मिलादुन्नबी के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है. मोहम्मद साहब का जन्म सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का मुआज्मा में हुआ था.  उन्होंने अपने जीवनकाल में प्रेम , भाईचारा और शान्ति का सन्देश दिया. रांची मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के इमाम व खतीब डा० उबेदुल्ला कासमी के अनुसार मौजूदा दौर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं और ज्यादा प्रासंगिक हो गयी हैं.

इधर, हजरत मोहम्मद के जन्मोत्सव को ले मनाए जाने वाले पर्व से पहले चतरा में कल शाम शहर में सदर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पर्व के दौरान शहर में अमन व शांति व्यवस्था कायम रखने को ले फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों और जवानों ने लोगों से घरों में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. साथ ही वैश्विक महामारी को देखते हुए सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की.  

थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने कहा कि आज हम विकट दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में पर्व के उत्साह में कोरोना कहर बनकर ना टूटे इसका ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोग घरों में रहकर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए बाहर पुलिस मुस्तैदी के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात है.

थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस सुरक्षा की मुकम्मल तैयारियां कर रखी है. कहा कि हजरत मोहम्मद के जन्मोत्सव पर जुलूस निकालने की परंपरा है. लेकिन वैश्विक महामारी को देखते हुए इस बार जुलूस की इजाजत नहीं दी गई है. ऐसे में लोग इसे अन्यथा ना लेते हुए घरों में रहकर ही पर्व मनाए तो बेहतर रहेगा.

https://bnnbharat.com/good-news-intercity-special/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शरद पूर्णिमा: इस बार पर्यटक नहीं कर पाएंगे ताजमहल का दीदार

Next Post

चापाकलों की मरम्मत के लिए राशि सभी जिलों को मिले: प्रदीप यादव

Next Post
विधायक प्रदीप यादव ने ई मैनेजर को सेवा विस्तार देने की मांग की

चापाकलों की मरम्मत के लिए राशि सभी जिलों को मिले: प्रदीप यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d