बोकारो: बोकारो में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच 23 स्थित पेटरवार के पास एक स्प्रीट से लदा टैंकर को पकड़ा.
फिर टीम ने चालक और सह चालक को कागजात दिखाने की मांग की. चालक के द्वारा दिया गया कागजात पर शक होने पर गाड़ी को जब्त कर लिया गया और देर रात बोकारो लाया गया.
जांच में यह पाया गया कि यह टैंकर गलत तरीके से लाया जा रहा था. कागजात की जांच में यह भी पता चला कि यह पंजाब से आसाम जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, आपूर्तिकर्ता का लाईसेस संस्पेंडेड है और यह स्प्रीट झारखंड में खपाने के लिए लाया गया था.
उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि इसको गलत तरीके से झारखंड में प्रवेश कराया गया था, ताकि यहां पर स्प्रीट को खपा दिया जाए.
बता दें कि इसका उपयोग शराब बनाने को लेकर यह झारखंड लाया जा रहा था.
उन्होंने कहा कि बोकारो के लिए यह सफलता की बात है. क्योंकि कई चेकनाका को पार कर यह स्प्रीट बोकारो के रास्ते जाने की कोशिश कर रहा था.

