गिरिडीह सांसद कोल इंडिया के चेयरमैन से मिले, समस्याओं के समाधान पर चर्चा की
रांची:- गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आज कोयला व संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल से चर्चा की. इस क्रम में उन्होंने चेयरमैन का ध्यान रजरप्पा कोल वाशरी एवं दुग्धा कोल वाशरी की घटते उत्पादन क्षमता की ओर आकृष्ट कराया और उनसे दोनों को जीर्णोद्धार कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की बात कही. साथ ही सीसीएल एवं बीसीसीएल में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने और रोजगार का अवसर ज्यादा से ज्यादा उत्पन्न करने पर भी उनसे चर्चा की. कोलकाता स्थित कोयला भवन में हुई इस मुलाकात में उन्होंने चेयरमैन से बीसीसीएल एवं सीसीएल में अवैध उत्खनन एवं अवैध वसूली जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने विस्थापितों की लंबित समस्याओं पर बारी -बारी से चर्चा कर गंभीरत होकर शीघ्र समाधान करने की बात कही. उन्होंने चेयरमैन से कबरीबाद ओसीपी की चर्चा कर उनसे कहा कि जहां-जहां इन
वायरमेंटल क्लीयरेंस की वजह से कोलियरी बंद है, उसे चालू करने की दिशा में कार्रवाई की जाए. उन्होंने चेयरमैन से कथारा वाशरी में बंद पड़े सलरी रोड सेल एवं रिजेक्ट कोयला रोड सेल चालू करने,बंद पड़े सीपीसी प्लांट को चालू करने, कथारा वाशरी व स्वांग वाशरी में पूर्व में कार्यरत क्लीनिंग मजदूरों को पुनः रोजगार देने और विस्थापितों को शुद्ध पेयजल सड़क एवं समुचित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने सहित कई विषयों पर उन से चर्चा की. मिलने आयें सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की सभी बातों को ध्यान पूर्वक व गंभीर होकर सुनने के बाद चेयरमैन ने समुचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

