रांची: कॉमर्शियल माइनिंग के खिलाफ श्रम संगठनों की आहूत तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बीसीसीएल का विभागीय उत्पादन पूरी तरह से ठप है.
जबकि आउट सोर्सिंग का काम चालू है. गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी, एकीकृत ब्लॉक फ़ॉर गोविंदपुर व जोगिडीह कोलियरी का उत्पादन पूरी तरह से ठप है. जबकि आकाशकिनारी में संचालित ओरियंटल आउट सोर्सिंग का काम आज दूसरे दिन भी जारी रहा है.
वही ब्लॉक फ़ॉर में ओरियंटल ने भी आज सुबह से काम चालू कर दिया. आकाशकिनारी कोलियरी में कुछ लोगों के हाजिरी बनाये जाने पर मोर्चा नेताओ में आक्रोश है.
अस्पताल की सेवा भी ठप है. वही कतरास क्षेत्र के रामकनाली, केशलपुर कोलियरी का भी कम ठप है. सभी जगह में मोर्चा समर्थक डटे हुए हैं.

