BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरला बिरला विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में प्रो डॉ गोपाल पाठक पदभार ग्रहण किया

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
सरला बिरला विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में प्रो डॉ गोपाल पाठक पदभार ग्रहण किया
Share on FacebookShare on Twitter

15 दिसंबर 2020, रांची: आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम व पूर्व कुलपति प्रो डॉ गोपाल पाठक ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया.

Ranchi:- डॉ. पाठक ने बीआईटी मेसरा से 1977 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया. इसी संस्थान से एमई (सिविल) की पढ़ाई की. इसके बाद पीएचडी की डिग्री हासिल की. वर्ष 1980 में बीआईटी में ही सिविल इंजीनयिरिंग डिपार्टमेंट में योगदान दिया. वर्ष 2000 में वे प्रोफेसर बने.

. वह बीआईटी मेश्रा में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी रहे हैं. डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड कैंपस डेवलपमेंट और डीन फैकल्टी डेवलेपमेंट तथा हेड सिविल डिपार्टमेंट भी रहे हैं.

14 जून 2017 से 14 दिसंबर 2020  तक साढ़े तीन साल झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में अपनी गौरवपूर्ण सेवा प्रदान की.

प्रोफेसर डॉ गोपाल पाठक के सरला बिरला विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में  योगदान करने पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ, पुस्तक एवं सौल प्रदान कर उनका  सहर्ष स्वागत किया.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त डीन, एसोसिएटेड डीन, शिक्षक गण, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक एक कर गुलाब के फूल प्रदान कर सहर्ष स्वागत किया.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि प्रोफेसर डॉक्टर गोपाल पाठक ख्याति सुयोग्य एवं अनुभवी शिक्षाविद है,सफल नेतृत्व में सरला बिरला विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों को साकार करते हुए विश्व में ख्याति अर्जित करेगी. प्रोफेसर डॉक्टर पाठक लंबे समय से बिरला परिवार के सानिध्य में रहें हैं. जो बिरला परिवार की गुणवत्ता को विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित करने में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करेंगे. डॉ पाठक जैसे  सुयोग्य कुलपति के नेतृत्व यह निरंतर शिक्षा , शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नित नई  उपलब्धियों को हासिल करेगा.

कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रारंभिक अवस्था से लेकर अभी तक किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि डॉक्टर गोपाल पाठक जैसे श्रेष्ठ अनुभवी शिक्षाविद एवं सफल प्रशासक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी.

इस अवसर कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह, प्रोफेसर संजीव बजाज,प्रो श्रीधर बी दांदीन, प्रो  राधा माधव झा, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ संदीप कुमार, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ अमृता सरकार, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो राहुल वत्स,  श्री मनीष कुमार, श्री  अजय कुमार, श्री प्रवीण कुमार, डॉ भारद्वाज शुक्ल, आदित्य , राहुल रंजन, शिखा राय सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक और वैक्सीन को क्लीनिकल टेस्ट के लिए मिली मंजूरी

Next Post

राँची नगर निगम में टेंडर डालने में जमकर बवाल,एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों की जमकर पिटाई कर दी

Next Post
राँची नगर निगम में टेंडर डालने में जमकर बवाल,एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों की जमकर पिटाई कर दी

राँची नगर निगम में टेंडर डालने में जमकर बवाल,एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों की जमकर पिटाई कर दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d