BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत टाउन हाॅल में कार्यक्रम आयोजित

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत टाउन हाॅल में कार्यक्रम आयोजित

Program organized in Town Hall under Chief Minister Agricultural Blessing Scheme

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत द्वितीय किस्त की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरण करने को लेकर न्यू टाउन हाॅल में कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने शिरकत की एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम विधिवत उद्घाटन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आर्शाीवाद योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसका उदेश्य किसानों को साहूकारों के चंगूल से मुक्त कर समृद्ध बनाना है.

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे किसान है जिनको भ्रम हो गया है कि सरकार द्वारा जो राशि दी जा रही है उसे सरकार या जिला प्रशासन ब्याज के साथ वसूल की जाएगी. लेकिन यह किसानों का सिर्फ भ्रम है. किसान जागरूक हो और मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ लेकर समृद्ध बने.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत एक एकड़ जमीन वाले किसानों को पांच हजार रूपये एवं पांच एकड़ जमीन वाले किसानों को 25 हजार रूपये की राशि खाते में भेजी जा रही है. जिसके तहत किसानों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है.

अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना किसानों के लिए वरदान है. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को परेशानी को देखते हुए उनके लिए योजना बना कर राशि हस्तांतरित कर रही है.

जिले के कुल 62 हजार किसानों को इस योजना का लाभ देने को लेकर सूचीबंध किया गया. जिसमें आज कुल 42 हजार 2 सौ 4 किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई.

उन्होंने कहा कि अब किसानों को राशि मिलने से खेती करने में काफी सुविधा होगी. कृषि विभाग के उप सचिव जावेद अनवर एवं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवपुजन राम ने भी किसानों को जागरूक होकर मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ उठाकर स्वावलंबन के राह पर चलने की अपील की.

मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, आत्मा के उप निदेशक सप्तमी झा समेत कृषि विभाग के कर्मी एवं किसान मौजूद थे.

42 हजार किसानों के खाते में 8 करोड़ 6 लाख 1 सौ 23 रूपये हुए हस्तांतरित

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 42 हजार 2 सौ 4 किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 8 करोड़ 6 लाख 1 सौ 23 रूपये हुए किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया.

इस दौरान उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किसानों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया.

इजराइल से लौंटे मिथेंद्र लकड़ा ने बताया अपना अनुभव

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना को लेकर टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इजराइल से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौंटे मिथेंद्र लकड़ा ने अपने अनुभव को किसानों के बीच रखा एवं कम पानी में उन्नत खेती कैसे करें इसके बारें में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा ने किया लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन, सांसद ने सीधे लाभार्थियों से की बात

Next Post

झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसरों का भूख हड़ताल जारी

Next Post
झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसरों का भूख हड़ताल जारी

झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसरों का भूख हड़ताल जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d