BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने, थूकने पर लगाएं रोक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in समाचार
सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने, थूकने पर लगाएं रोक:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने, थूकने पर लगाएं रोक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में इस समय पूरा देश आ गया है. इसके प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर पर हर तरह के जरूरी उपाय कर रही है. इसी बीच कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू के इस्तेमाल और थूकने पर रोक लगाने को कहा है.

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गैर धूम्ररहित चबाने वाले तंबाकू, पान मसाला और सुपारी से शरीर में लार अधिक बनने लगती है और इससे थूकने की अत्याधिक इच्छा होती है. सार्वजिनक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार में तेजी आ सकती है.

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद (आईसीएमआर) ने जनता से चबाने वाले तंबाकू के उत्पादों के सेवन से दूर रहने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की अपील की है.

पत्र के मुताबिक, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के पास विभिन्न कानूनों के तहत कोविड-19 से निपटने के जरूरी अधिकार हैं.इसमें कहा गया है कि इसी पृष्ठभूमि में, यह अपील की जाती है कि सार्वजनिक रूप से चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का उपयोग और थूकना प्रतिबंधित करने के लिए उचित कानून के तहत आवश्यक उपाय किए जा सकते हैं.

बिहार, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, नागालैंड और असम जैसे कुछ राज्य कोविड-19 महामारी के दौरान पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल और थूकने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,447 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 239 तक पहुंच गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाये: CM केजरीवाल

Next Post

जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण करें: हेमंत सोरेन

Next Post
जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण करें: हेमंत सोरेन

जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण करें: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d