शहरी क्षेत्र के लिए बनाए गए 13 छापेमारी दल
शहर के 55 स्कूलों में चिन्हित किया गया येलो लाइन
Ranchi:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री छवि रंजन के निर्देशानुसार जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित ही 11 प्रकार के पान मसाला/गुटखा एवं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने एवं खुला सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.
दिनांक 1 और 2 दिसंबर 2020 को की गई कार्रवाई में शहरी क्षेत्र से 186 दुकानदारों/उल्लंघनकर्ताओं का चालान काटा गया और ₹37900 आर्थिक दंड के तौर पर वसूला गया.
उपायुक्त रांची छवि रंजन द्वारा रांची शहर के अवस्थित सभी स्कूलों में येलो लाइन डीमार्केशन को लेकर दिए गए निर्देश के आलोक में आज दिनांक 2 दिसंबर 2020 को करीब 55 स्कूलों के पास येलो लाइन चिन्हित किया गया. साथ ही प्रतिबंधित पान मसाले के हानिकारक प्रभाव एवं इसके द्वारा होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में जिला प्रशासन के तहत स्टेट फूड लैबोरेट्री नामकुम के फूड सेफ्टी व्हील के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया. ये अभियान अल्बर्ट एक्का चौक एवं मोराबादी मैदान में लगे साप्ताहिक बाजार के पास चलाया गया.
प्रतिबंधित 11 ब्रांड के पान मसाला/ गुटखा रांची में ना लाया जा सके इसके लिए सभी सीमा क्षेत्रों /चेक नाका में सघन जांच का निर्देश दिया गया है। इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया गया है.

