रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर के ईद-गिर्द निषेधाज्ञा लागू की गयी. इस अवसर पर किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली, प्रदर्शन घेराव पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.
इसे लेकर रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने को लेकर आदेश जारी कर दिया है. निषेधाज्ञा 19 जून को सुबह 7 बजे से मतदान और मतगणना कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समाप्ति के 2 घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा.

