रांचीः झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव रंजन का तबादला कर दिया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने झारखंड के स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजकर झारखंड स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव रंजन के द्वारा की गई गड़बड़ियों की जांच करने के आदेश दिए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डॉ शोभिनी रंजन ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी जांच कर सूचना देने का निर्देश दिया है. राजीव रंजन पर एनजीओ चयन में भ्रष्टाचार, टेंडर, ईओआई, वित्तीय अनियमितता और नियुक्ति में गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया है. उनका तबादला योजना वित्त विभाग के अपर सचिव के पद पर कर दिया गया है.

