BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जो वादे पूरे नहीं किए वो अभी सत्ता में नहीं हैं: आदित्य ठाकरे

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in समाचार
जो वादे पूरे नहीं किए वो अभी सत्ता में नहीं हैं: आदित्य ठाकरे
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सोशल मीडिया ट्रोल्स को नजरअंदाज करने की जरूरत है, ये कहना है  शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे का. उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जिन्होंने वादे पूरे नहीं किए वो अभी सत्ता में नहीं हैं.

बता दें कि आदित्य ठाकरे के बयान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने नागरिकता कानून को लेकर 15 दिसंबर को जामिया में पुलिस कार्रवाई ओर सेना प्रमुख के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की टिप्पणी पर उनकी कड़ी आलोचना की थी.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 15 दिसंबर को जामिया में पुलिस कार्रवाई को 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिलाने वाली कार्रवाई करार दिया था. जिसके बाद विरोधी दलों ने उनकी जमकर आलोचना की. शिवसेना ने खुले तौर पर केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध किया था.

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को अमृता ने ट्विटर पर लिखा था कि कोई सिर्फ ठाकरे सरनेम के कारण ठाकरे नहीं हो जाता. उनका इशारा मुख्यमंत्री उद्धव पर था. इस पर शिवसैनिक भड़क गए. पिम्परी में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर अमृता के फोटो पर चप्पलें बरसाई.

इसके जवाब में अमृता ने फिर उद्धव पर निशाना साधा कि लोगों पर वार करके आप नेतृत्व नहीं कर सकते. विवाद तब शुरू हुआ था जब राहुल गांधी ने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं. इस पर देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा था कि राहुल को खुद को गांधी भी नहीं मानना चाहिए क्योंकि वो अपने सरनेम के कारण गांधी नहीं हो जाते. तब इस ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए अमृता ने ठाकरे वाली टिप्पणी की थी.

विरोधियों के इसी हमले पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए, आदित्य ठाकरे ने कहा, “सोशल मीडिया ट्रोल को नजरअंदाज करने की जरूरत है और विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए. जो लोग वादे नहीं निभाते थे, वे अब सत्ता में नहीं हैं. हमें उनकी दुर्दशा को समझना चाहिए.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यात्री बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Next Post

ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण का निर्देश

Next Post
ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण का निर्देश

ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d