BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य की होनहार बेटियां भी दरिंदो के निशाने परः-आदित्य साहू

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
राज्य की होनहार बेटियां भी दरिंदो के निशाने परः-आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

मेडिकल छात्रा हत्यकांड मामले में उद्भेदन नहीं होने पर भाजपा ने उठाया सवाल

रांची:- हजारीबाग मेडिकल कालेज की छात्रा पूजा भारती हत्याकांड मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमन्त सरकार को आड़े हांथ लेते हुए कहा है कि इस सरकार में राज्य की बहू बेटियों की इज्जत खतरे में है. प्रत्येक दिन 5 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दर्शाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था औंधे मुंह गिर चुकी है. उन्होंने मेडिकल छात्रा की हत्या पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस राज्य में होनहार बेटियां भी अपराधियों के निशाने पर है. अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो रहा है कि मेडिकल छात्रा की हत्या पैर और हाथ बांधकर

छात्रा को जिंदा ही डैम में फेंक दिया गया होगा. उन्होंने कहां की पुलिस यथाशीघ्र इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होगी. 

उन्होंने कहा कि पूजा भारती राज्य की होनहार बेटियों में से एक थी. अपने काबिलियत के बूते मेडिकल का इंट्रेंस पास कर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. इस घटना के बाद पूरे राज्य में कांग्रेस झामुमो सरकार के खिलाफ आक्रोश है. साथ ही  उन्होंने  डीजीपी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि  पुलिस के मुखिया  सरकार के कार्यकर्ता  बनकर  जवाब देने के बजाय  कानून व्यवस्था  पर लगाम लगाने का कार्य करें. राज्य की कानून व्यवस्था लगाम से बाहर है और डीजीपी है कि  बयानबाजी में लगे हैं. उन्होंने कहा कि सोफिया हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते दबाव के कारण राज्य सरकार हरकत में आई और तब जाकर मामले का उद्भेदन हो सका. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है, महिलाएं डरी व सेहमी हुई है. आदिवासी, दलित बेटियों का हाल सबसे बुरा है. यही कारण है कि महामहिम राज्यपाल महोदया डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री को भी तलब कर चुकी हैं. हेमंत सरकार कानून व्यवस्था पर लगाम लगाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनादेश का अपमान व सौदेबाजी करने वाले नवीन जायसवाल को सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं-कांग्रेस

Next Post

दो प्रवासी मजदूरों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Next Post
दो प्रवासी मजदूरों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

दो प्रवासी मजदूरों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d