रांची: एन एस यू आई के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा. अभिजीत सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को जल्द प्रोमोट किया जाए. एन एस यू आई कई दिनों से यह मांग कर रही है. ज्ञापन में एन एस यू आई ने और भी कई मांग किए है.
- दुर्लभ क्षेत्र में इंटरनेट सेवा की सुविधा नहीं है जिस कारण ऑनलाइन परीक्षा असंभव है.
- देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इंटरनेट कैफ़े बंद है, जिस कारण छात्र छात्राएं जिनके पास इंटरनेट या मोबाइल फ़ोन नहीं है वह इस सेवा से वंचित रह जायंगे.
- परीक्षा के विषय पर विश्वविद्यालय की स्थिति स्पष्ट नहीं है, इस वजह से छात्र छात्राओं में असमंजस की स्थिति है.
- ऑनलाइन कक्षाओं के आधार पर परीक्षा लेने से पूर्व एक बार यह स्पष्ट कर लिया जाए कि सभी छात्र छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लिए हो.
- जनरल प्रमोशन दिया जाए.
साथ ही साथ प्रदेश सचिव ने कुलपति से निवेदन किया है कि विश्वविद्यालय स्तर पर एक हेल्पलाइन नम्बर और सहायता केंद्र खोला जाए जिससे कि किसी छात्र छात्राओं को कोई कठिनाई का सामना ना करना पड़े, बैकलॉग वाले छात्रों को भी प्रमोशन दे दिया जाए.
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाए जाए वरना एन एस यू आई जोरदार आंदोलन करेगी. इस अवसर पर झारखंड एन एस यू आई के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह के साथ प्रियंशु भट्ट भी उपस्थित थे.

