उप विकास आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
मेदिनीनगर:- उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी ने आज मेदनीनगर के सदीक चौक पर स्थित जिला परिषद के स्वामित्व वाली दुकान संख्या- ई-36 को अवैध कब्जा से मुक्त कराया.
जानकारी हो कि वर्षो से उक्त दुकान पर रुकशाना शबनम के पति फिरोज अहमद के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे खाली करने के लिए कई बार नोटिस भी निर्गत किये गये, परंतु दुकान पर अवैध कब्जा बरकरार रहा. इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर अंचल अधिकारी को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके आलोक में नोटिस देते हुए स्थानीय थाना की मदद से सदर अंचलाधिकारी राम नरेश सोनी ने आज दुकान को कब्जे से मुक्त कराया. उप विकास आयुक्त बताया कि अवैध कब्जाधारी द्वारा कब्जे में रखे गए दुकान की अवधि की वसूली की कार्रवाई भी की जा रही है.

