जामताड़ा:- जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया बाजार से कुछ दूरी पर श्यामू पोखर के समीप दोपहर के समय फ्लिप कार्ट के कुरियर बॉय तपन पंडित से 2 बदमाशों ने बाइक रोककर पिस्टल दिखाकर 40,000 से अधिक की संपत्ति छीन ली.
कुरियर बॉय तपन पंडित ने बताया कि विभिन्न गांव में सामान डिलीवरी करने के बाद काला झरिया रेलवे फाटक होते हुए जामताड़ा वापस लौट रहे थे. तभी काला झरिया बाजार से जामताड़ा आने के क्रम में श्यामू पोखर तालाब के समीप 2 बदमाशों ने बाइक रोककर पिस्तौल दिखाते हुए 20000 रुपए नगद , सहित करीब 20 हजार रुपए के सामान का पैकेट छीन लिया. साथ ही मेरा मोबाइल फोन, आधार कार्ड एटीएम छीनकर अपराधी काला झरिया रेलवे फाटक होते हुए भाग गए. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. पूछने पर जामताड़ा एसडीपीओ आनंद मिंज ने बताया कि छिनतई हुई है .अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

