BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची नगर निगम स्थाई समिति की बैठक में 28 करोड़ 71 लाख की 48 योजनाओं का प्रस्ताव पारित

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
रांची नगर निगम स्थाई समिति की बैठक में 28 करोड़ 71 लाख की 48 योजनाओं का प्रस्ताव पारित
Share on FacebookShare on Twitter

7 कनीय अभियंता, 1 लेखा पदाधिकारी व 9 सहायक डेटा इंट्री ऑपरेटर को मिला अवधि विस्तार

रांची:- नगर निगम स्थाई समिति की बैठक में दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था एवं तालाबों की सफाई पर विशेष चर्चा हुई. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिन वार्डों में सफाई की जरूरत है, वहां आवश्यक्तानुसार सफाईकर्मियों व वाहनों की संख्या बढ़ाई जा रही है. छठ पूजा की तैयारी को लेकर लगभग सभी तालाबों की सफाई पूरी हो चुकी है. कुछ तालाब जो नगर निगम क्षेत्र के आउटर एरिया में है, वहां सफाई कार्य जारी है.

उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत कुल 28 करोड़ 71 लाख की लागत से 48 योजनाओं का प्रस्ताव स्थाई समिति की बैठक में पारित किया गया. इन योजनाओं में शहर के खतरनाक नाले व अति आवश्यक सड़कों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं.

मेयर ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत चयनित योजनाओं को पूरा करने के लिए स्थाई समिति में पारित प्रस्ताव को नगर विकास विभाग के पास भेज कर फंड आवंटित करने की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्थाई समिति की बैठक में सभी जोनल सदस्यों ने भी अलग-अलग विषयों को रखा. आने वाले समय में चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण, तालाबों का सौंदर्यकरण आदि से संबंधित कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निष्पादित किए जाएंगे.

फिलहाल बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से दीवारों पर सोहराय पेंटिंग का कार्य किया गया है. आने वाले समय मे शहर के अन्य हिस्सों में भी खाली पड़े दीवारों पर सोहराय पेंटिंग कराने की योजना तैयार की जाएगी. स्थाई समिति में राज्य सरकार के संकल्प को भी पारित किया गया, जिसमें नगर निगम क्षेत्र में खाली जमीन, अन्य विभागों द्वारा निर्मित पार्क व तालाबों का मेंटेनेंस कार्य शामिल है. राज्य सरकार को नगर निगम के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा कि निगम क्षेत्र में खाली पड़े ज़मीन की उपयोगिता, पार्कों व तालाबों की सफाई व मेंटेनेंस कार्य के लिए फंड उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी.

आशा लकड़ा ने कहा कि वर्तमान में रांची नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10 हज़ार स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है. स्ट्रीट लाइट के लिए नगर विकास विभाग से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है. परंतु अब तक विभागीय स्तर से रांची नगर निगम को फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है. यदि समय पर राशि उपलब्ध करा दी जाती तो दीपावली व छठ पूजा से पूर्व पूरा शहर स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होता. मेयर ने यह भी बताया कि स्थाई समिति की बैठक में 07 कनीय अभियंता, 01 लेखा पदाधिकारी व 09 सहायक डेटा इंट्री ऑपरेटर की संविदा अवधि को विस्तार करने से संबंधित एजेंडा भी पारित किया गया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतर्राज्यीय बस सेवा आज से, गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा

Next Post

दिवाली पर दिए जलाने से कहीं हिमालय की बर्फ ना पिघल जाए -वीरेंद्र सहवाग

Next Post
दिवाली पर दिए जलाने से कहीं हिमालय की बर्फ ना पिघल जाए -वीरेंद्र सहवाग

दिवाली पर दिए जलाने से कहीं हिमालय की बर्फ ना पिघल जाए -वीरेंद्र सहवाग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d