सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: जामताड़ा जिले के कोविड-19 के अंतर्गत सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गये व्यक्तियों का सैंपल की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही छोड़े जाने की खबर पर उपायुक्त गणेश कुमार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है.
आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के पहले संभावित व्यक्तियों को किसी भी सुरत में नहीं छोड़ा जाएगा. कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुरूप ही कार्य किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के पॉजिटिव संक्रमित व्यक्तियों द्वारा ट्रांसमिशन करने की संभावना बनी रहती है.
उपायुक्त गणेश कुमार ने इस संदर्भ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम को निदेश दिया है कि लापरवाही नहीं करें.
सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गये व्यक्तियों में से यदि किसी व्यक्ति का सैंपल जांच हेतु भेजा गया है तो उस व्यक्ति को किसी भी परिस्थति में नहीं छोड़ा जाये, जब तक उनके द्वारा दिये गये सैंपल की जांच नेगेटिव नहीं आती है.

