BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

… आग लगने पर ऐसे करें अपनी और दूसरों की सुरक्षा

International Firefighters’ Day 2020 4 मई: अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर विशेष

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
… आग लगने पर ऐसे करें अपनी और दूसरों की सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

BNN IFFD/ आज अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, इस विशेष अवसर पर आइये जाने आग से सुरक्षा और सावधानी के बारे में.
हम आपको आग की घटनाओं पर बचने के लिए कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपनाकर आप आपात स्थिति खुद की और दूसरों की जान बचा सकते हैं.

– आग लगने के बाद बिल्कुल भी पैनिक न हो. यदि धुआं है तो अपना सिर नीचे रखें. यदि कोई भी सुरक्षा उपाय नहीं है तो अपना रूमाल पानी में भिगोएं और उसे अपनी नाक पर रख लें. यह कार्बन कणों को कुछ दूर करेगा, आप अच्छी तरह सांस ले सकेंगे.

– जैसे ही मालूम चले की आग लग गई है तो जितना जल्दी हो सके वहां से निकलने की कोशिश करें. यदि ऐसा मुमकीन नहीं है और कमरा धुएं से भर गया है तो उस स्थिति में तुरंत खिड़कियां खोल दें. वहीं कोशिश करें आपका सर नीचे ही हो.

– अगर आग किसी ऊंची इमारत में लगी हो तो भूल से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का प्रयोग न करें. अगर आग सीढ़ियों तक न पहुंची हो तो सीढियों से उतरने की कोशिश करें.

– यदि कोई व्यक्ति आग से झुलस गया हो तो उसे कंबल या किसी भारी कपड़े में लपेटने की कोशिश करें.

– वहीं अगर आपने ऐसे कपड़े पहने हैं जिन्हें आग जल्दी पकड़ सकती है तो उतार कर फेंक दें, ऐसी स्थिति में आपकी जान का बचना ज्यादा जरूरी है.

– आपको बता दें, यदि आग कपड़ों तक आ जाए तो जमीन पर लुढ़कर उसे बुझाने की कोशिश करें. चादर, कंबल या दूसरा बड़ा कपड़ा मिल जाए तो उसे शरीर पर लपेट लें.

– जैसे ही आपको आशंका हो कि आग लगने वाली है. तो उस स्थिति में सबसे पहले आपको फायर बिग्रेड और एंबुलेंस को फोन करें.
– कागज, कपड़े, जलने वाले तरल को हीटर, स्टोव और खुले चूल्हों से दूर रखें.
– गैस बर्नर को हमेशा किसी प्लेटफॉर्म पर रखें, फर्श पर नहीं.

Also Read This:-International Firefighters’ Day 2020 4 मई: अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर विशेष


फायर इक्स्टिंग्विशर का इस्तेमाल ऐसे करें

सबसे पहले इक्स्टिंग्विशर की नोक पर लगी सेफ्टी पिन हटाएं. इसके बाद इक्स्टिंग्विशर को तिरछा करके ऊपर लगे वॉशर को झटके से दबाते है.  इसके दबते ही गैस निकलने लगती है.

अगर वॉशर न दब रहा हो तो उसे तेजी से किसी दीवार पर भी मार सकते हैं. जब गैस निकलने लगे तो एक्स्टिंगिशर को तिरछा करके आग के सोर्स की तरफ ले जाएं.  ध्यान रखें कि टारगेट आग की लपटों पर नहीं, उसके इनिशियल पाइंट पर होना चाहिए। आम तौर पर फायर एक्स्टिंगिशर बाजार में 1000-1,200 रुपये में मिल जाते हैं. साइज के हिसाब से एक्स्टिंगिशर के रेट होते हैं.


शॉर्ट सर्किट न हो इसका रखें ध्यान

बिजली की वजह से होने वाले आग के हादसों में 60 पर्सेंट मामले शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवरलोडिंग, खराब स्टैंडर्ड के उपकरण, बिजली के तारों को गलत तरह से जोड़ने और लापरवाही की वजह से होते है.

बिजली से जुड़ी आग काफी खतरनाक होती है और इसे संभालना भी काफी मुश्किल होता है. इसलिए किसी भी तरह की आग लगने पर पावर सप्लाई बंद करना बहुत जरूरी है.


ऐसी आग को रोकने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है :

– हमेशा आईएसआई सर्टिफाइड उपकरण ही इस्तेमाल करें।
– अच्छी क्वालिटी के फ्यूज को ही घर में लगाएं।
– जिस जगह आग लगी हो, वहां इलेक्ट्रिक सप्लाई स्विच ऑफ कर दें।
– घर के टूटे हुए प्लगों-स्विचों को बदलें।
– गर्म और गीली सतहों पर बिजली के तारों को न पड़ने दें।
– अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो मेन स्विच ऑफ करना न भूलें।
– इलेक्ट्रिक आउटलेट्स को उतने ही लोड के हिसाब से फिट कराएं, जितनी जरूरत हो. अगर आउटलेट्स ओवरलोडेड होंगे तो आग का खतरा बढ़ जाएगा।
– जितने भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हों, उनके तारों को कुछ अंतराल पर चेक करते रहें।
– एक सॉकेट में एक ही उपकरण कनेक्ट करें। मल्टी प्लग की मदद से कई उपकरणों को जोड़ने से ओवरलोडिंग का खतरा बढ़ जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

International Firefighters’ Day 2020 4 मई: अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर विशेष

Next Post

आज से शुरू हो रहा लॉकडाउन 3.0, किस जोन में क्या रहेगा प्रतिबंधित और किसकी होगी अनुमति पढ़ें…

Next Post
आज से शुरू हो रहा लॉकडाउन 3.0, किस जोन में क्या रहेगा प्रतिबंधित और किसकी होगी अनुमति पढ़ें…

आज से शुरू हो रहा लॉकडाउन 3.0, किस जोन में क्या रहेगा प्रतिबंधित और किसकी होगी अनुमति पढ़ें...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d