BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बूढ़े कंधों पर होगी जंगल की सुरक्षा

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
बूढ़े कंधों पर होगी जंगल की सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter
  • वनों की सुरक्षा में युवाओं को छोड़ वन विभाग अब सेवानिवृतों को लगायेगी

  • वनपाल की नियुक्ति के लिए विभाग ने निकाला है विज्ञापन

रांची: झारखंड में जंगलों की सुरक्षा अब बूढ़े कंधों पर होगी. आपको सुनने में भले ही अटपटा सा लगे लेकिन यह सच है. झारखंड सरकार ने सुरक्षा गार्ड, आर्मी व वनपाल पद से सेवानिवृत हो चुके लोगों को वनपाल पद में नियुक्ति का फैसला लिया है. इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किया है. एक तरफ झारखंड सरकार बेरोजगारी मिटाने की बात कहती है और दूसरी तरफ सेवानिवृत लोगों को नौकरी पर रख रही है. वनपाल के 400 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2020 रखी गयी है.

अभ्यर्थियों का चयन समिति करेगी

वनपाल पद के लिए अ‍भ्यर्थियों का चयन विभाग द्वारा बनायी गयी समिति के द्वारा होगा. चयन समिति पहले आवेदनों की समीक्षा करेगी, इसके बाद मौखिक साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा.

अभ्यर्थी की उम्र अधिकतम 64 वर्ष होनी चाहिए

इस चयन में जो अधिकतम उम्र सीमा रखी गयी वो 64 वर्ष है. यह उम्र एक जनवरी 2020 तक मांगी गयी है. आवेदक को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा कि उनके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है. वनपाल की नियुक्ति एक वर्ष की संविदा पर होगी.

वनपाल पद की नियुक्ति के लिए वर्गवार विवरणी इस प्रकार है

वनपाल के कुल 400 पदों पर होनी है नियुक्ति:

  • अनारक्षित-400,
  • अनुसूचित जाति-40,
  • अनुसूचित जनजाति-104,
  • अत्यंत पिछड़ा-32 व
  • पिछड़ा वर्ग-24

राज्य वन सेवा के अलावा कई पद हैं खाली

वन विभाग में राज्य वन सेवा के अलावा कई पद खाली है. जिन्हें सरकार अब तक नहीं भर पायी है. पदवार खाली पदों की विवरणी इस प्रकार है:

राज्य वनसेवा-

  • स्वीकृत पदों की संख्या -156
  • कार्यरत बल-87, खाली-69.

रेंजर-

  • स्वीकृत पदों की संख्या-383,
  • कार्यरत बल-142, खाली-241

वनपाल–

  • स्वीकृत पदों की संख्या-1062,
  • कार्यरत-234, खाली पद-828.

वनरक्षी–

  • स्वीकृत पदों की संख्या-3083,
  • कार्यरत-2006, खाली पद-1877.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

माही का मेरे करियर पर गहरा प्रभाव: रविचंद्रन अश्विन

Next Post

हमारे क्षेत्र के हर इंच की रक्षा की जाएगी: राम माधव

Next Post
हमारे क्षेत्र के हर इंच की रक्षा की जाएगी: राम माधव

हमारे क्षेत्र के हर इंच की रक्षा की जाएगी: राम माधव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d