रांची: पश्चिम सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा गांव में सात लोगों की हत्या के विरोध में आज झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में धरना दिया.
धरना का नेतृत्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार कर रहे थे. भाजपा सांसदों ने राज्य सरकार पर सात लोगों की हत्या मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है.
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घटना की जांच के लिए पार्टी की एक नयी समिति बनायी थी. पुलिस ने इस समिति को घटनास्थल पर जाने से मना कर दिया था. बाद में समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें राज्य सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया गया था.

