रांची: रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेनस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ आज राजभवन के निकट धरना दिया गया. धरना कार्यक्रम के उपरांत महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अख्तर अली की अगुवाई में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया.
धरना को संबोधित करते हुए रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि फादर स्टेनस्वामी शोषित दलित, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए दशकों से संघर्ष कर रहे हैं. जिसका नतीजा झारखंड में जल, जंगल जमीन अब तक सुरक्षित है. इनको मोदी सरकार गिरफ्तार करके जल, जंगल और जमीन को लूटने के लिए गिरफ्तार करवाया है. ऐसे अनेक समाजिक कार्यकर्ता जो देश में शोषित वर्गों के खिलाफ आवाज उठाते हैं उनको गलत मुकदमों में फंसाकर जेल भेज देती है.
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि स्टेनस्वामी हो या कोई भी शोषित वर्ग के साथ मोदी सरकार जुल्म करेगी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ा रहेगा एवं इंसाफ की लड़ाई लडेगी. स्टैनस्वामी एवं उमर खालिद की जल्द रिहाई की मांग की है.
एआईसीसी अल्पसंख्यक कांग्रेस कोर्डिनेटर जॉन दिलिप तिग्गा ने कहा कि स्टैन स्वामी के गिरफ्तारी से मसीह समाज में भारी आक्रोश है और चरणबद्ध तरीके से उनकी रिहाई तक आंदोलन करते रहेगी. 88 वर्ष की बुजुर्ग को गिरफ्तार करना बहुत बडा षडयंत्र है.
कार्यक्रम का संचालन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया सदस्य ज्योति सिंह मथारू ने किया. धरना कार्यक्रम को ग्रामीण अध्यक्ष अख्तर हुसैन, अजय जैन, अजय सिंह, तौकिर अख्तर, असफाक आलम, अर्चना तिग्गा, मनीषा लकड़ा, दीपक ओझा ने भी संबोधित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सह कार्यालय प्रभारी मो फिरोज आलाम, लीला मिंज, ग्रेसी तिग्गा, गुलाम रब्बानी, हकीम अंसारी, अर्पिता एक्का, सैंकी खान, रमजान अंसारी, अनिल उरांव, फहीम खान, नितिन सिरमोर, आसिफ खान, गुलाम सरबर, जावेद कासमी, फिरोज अंसारी, परवेज खान, सैयत अफताब, मो फैयाज, सलीम अंसारी, मो असफाक, किंगसूक राय, सुलतान खान इमरान खान सहित सैकड़ो अल्पंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

