सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढी): सुरसंड प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वारा पर मंगलवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा धरना व दोषपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया. धरना की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की.
धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति रोष व्यक्त किया और नीतीश कुमार हाय हाय, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. महिला आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि पूर्व में दर्जनों मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री से अपनी मांगे रखी थी.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आश्वासन के वाबजूद भी सरकार उनके मांगे पर खड़ा नहीं उतरी है. संघ के कोषाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने बताया कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, उनको समझना चाहिए कि आशा कार्यकर्ताओं के भी परिवार होते हैं फिर भी आशा 24 घंटे आमजनों के सेवा में हाजिर होतें है, उनके कार्य के अनुरूप उन्हें उचित सम्मान सहित राशि प्रदान किया जाना चाहिए.
संघ के सचिव धर्मशीला देवी ने कहा कि सरकार अगर हमारे संघ के मांगो को पूरा नहीं करती है तो हम लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को भी तैयार हैं. धरना के दौरान सैकड़ो लोग मौजूद थे.

