रांची: भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के द्वारा विभिन्न जिलों से आए आरटीआई और सामाजिक कार्यकर्ता ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. धरने के बाद उनके द्वारा राज्यपाल को दो सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.
मंच के अध्यक्ष रविकांत पासवान ने कहा कि राज्य के मुख्य सूचनायुक्त आदित्य स्वरूप के रिटायर होने के बाद आयोग में अभी तक कोई भी मुख्य सूचनायुक्त की नियक्ति नहीं हुई है. जिससे आम जनता और आरटीआई कार्यकर्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
रविकांत पासवान ने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त सहित खाली पड़े 9 राज्य सूचना आयुक्तों के पदों पर भी जल्द बहाली की जानी चाहिए.

