BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों सहित पेट्रोल पंप को फूंका, 1 पुलिसकर्मी की मौत

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों सहित पेट्रोल पंप को फूंका, 1 पुलिसकर्मी की मौत

प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों सहित पेट्रोल पंप को फूंका, 1 पुलिसकर्मी की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध और समर्थन में सोमवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन जारी है. इस बीच वजीराबाद रोड पर प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को फूंक डाला है, इससे पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा है.

दो घरों में लगा दी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली में हिंसा कर रहे लोगों ने दो घरों में आग लगा दी है. वहीं, जाफराबाद रोड पर घरों को भी फूंका जा रहा है. सड़क पर उतरकर भगवा गमछा वाले गोलियां चला रहे हैं और सरेआम पिस्टल लहरा रहे हैं. रास्ते में एक शख्स को गोली भी मार दी गई है. पुलिस पूरी तरह बेबस दिख रही है. हिंसक प्रदर्शन में गोकलपुरी में तैनात कांस्टेबल रतनलाल की मौत की खबर है.

पेट्रोल पंप को किया आग के हवाले

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली के भजनपुरा में प्रदर्शनकारियों ने एक पेट्रोल पंप को आग के हवाले कर दिया और कई गाड़ियों में भी आगजनी की. खबर यह भी सामने आ रही है कि हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं.

पत्‍थरबाजी की घटना को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, एसीपी गोकुलपुरी के ऑफिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रत्न लाल की इस हिंसा में मौत हो गई है. वह गोकुलपुरी में हिंसक भीड़ के पत्थरों से घायल हुआ था. इसी के साथ दिल्‍ली में भजनपुरा के पास चांद बाग इलाके में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है. मौजपुर में भी लोग सड़क पर उतर गए हैं और पत्‍थरबाजी की घटना को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि कुछ नकाबपोश पत्थरबाजी की घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं. जानकारी मिल रही है कि यह तनाव अब गलियों में भी फैल गया है. अब नूर-ए-इलाही और कर्दमपुरी जगह पत्थरबाजी हो रही है.

केजरीवाल ने की चिंता व्यक्त

दिल्ली के सीएम अरविंद के केजरीवाल ने राजधानी के बेकाबू हालात को देखते हुए चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि मैं ईमानदारी से गृहमंत्री और दिल्ली के  उपराज्यपाल से अपील करता हूं कि वह जल्द कानून व्यवस्था को काबू में करने के लिए कदम उठाए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

GRP के जवानों ने मोबाईल चोर को दबोचा

Next Post

सावधानी से करें जनगणना कार्य: उपायुक्त

Next Post
सावधानी से करें जनगणना कार्य: उपायुक्त

सावधानी से करें जनगणना कार्य: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d