नई दिल्ली:- दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आज भी किसानों का आंदोलन जारी है. आज किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली. कई जगहों से हिंसा की खबरें भी हैं.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, कई बार लाठीचार्ज भी हुआ.
इसी बीच एक शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आयी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने एक महिला पुलिस को घेर कर पकड़ लिया और उसे एक कोने में लेकर चले गए. महिला पुलिस को किसान प्रदर्शनकारी चारों ओर से घेरे हुए थे. कोने में ले जाकर महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुर्व्यवहार किया गया.

