रांची: करीब 20 दिनों से मोरहाबादी में बापू वाटिका के सामने धरना दे रहे जिला पुलिस के अभ्यर्थियों में से एक और शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. उनका नाम उमेश यादव है. उमेश के साथियों ने बताया कि वे पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल पर थे. उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिला प्रशासन उन्हें अस्पताल ले जाने को पहले से ही कहती आ रही थी. शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया.
बता दें कि तीन दिन पहले सुशील नाम के अभ्यर्थी की भी तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था. धरना स्थल पर तीन अन्य लोग हैं जो भूख हड़ताल पर हैं और बीमार हैं. इधर सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि इनसे मिलने तक नहीं आया है

