BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदर्शनकारी किसानों ने रोकी जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
प्रदर्शनकारी किसानों ने रोकी जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: बढ़ते किसान आंदोलन के बीच किसानों ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म की शूटिंग पंजाब के पटियाला जिले में बाधित कर दी. किसान लगातार तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं और वह विरोध के समर्थन में अभिनेत्री से एक बयान की मांग कर रहे थे. यह दूसरी बार है जब फिल्म ‘गुड लक जेरी’  की शूटिंग पटियाला में रुक गई. इस महीने की शुरुआत में फतेहगढ़ साहिब जिले में भी इसे बाधित किया गया था. शूटिंग आज पटियाला में पंजाब बाग इलाके के पास हो रही थी.

किसान लगातार मांग कर रहे थे कि अभिनेत्री को किसानों के विरोध का समर्थन करना चाहिए और उनके समर्थन में एक बयान जारी करना चाहिए. पीटीआई के अनुसार एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हमने पहले उन्हें बताया था कि वे यहां फिल्म की शूटिंग की अनुमति नहीं देंगे. लेकिन उन्होंने फिर भी शूटिंग की. हमने आज फिर इसे रोक दिया.”

प्रदर्शनकारी ने कहा “हमें किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है. यदि वह केवल एक बार किसानों के समर्थन में बयान देते हैं, तो हम शूटिंग की अनुमति देंगे.” एक पुलिस अधिकारी ने कहा बाद में शूटिंग फिर से शुरू हुई.

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान कई हफ्तों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, कृषि कानूनों को निरस्त करने और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.

उनका दावा है कि नए कानून एमएसपी प्रणाली को कमजोर कर देंगे. कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 65वें दिन भी जारी है. इसे देखते हुए बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

इस बीच हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी शाम 5 बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी की हिंसा को लेकर अभी तक कुल 38 FIR दर्ज़ की गई और 84 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दीप सिद्धू ने वीडियो जारी कर कहा- परिवार को न करें परेशान, 2 दिन में पुलिस के सामने होऊंगा पेश

Next Post

इंडो-नेपाल बॉर्डर से 10 महीने बाद हटा सील

Next Post
इंडो-नेपाल बॉर्डर से 10 महीने बाद हटा सील

इंडो-नेपाल बॉर्डर से 10 महीने बाद हटा सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d