BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदर्शनकारी महिलाएं आ गयी मेट्रो के नीचे, जताया विरोध

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
प्रदर्शनकारी महिलाएं आ गयी मेट्रो के नीचे, जताया विरोध

प्रदर्शनकारी महिलाएं आ गयी मेट्रो के नीचे, जताया विरोध

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात अचानक महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

सैकड़ों महिलाएं आधी रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरने वाली सड़क पर बैठ गईं और सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगी.

पिंजरा तोड़ आंदोलन की एक सदस्य देवांगना कलिता ने बताया कि जाफराबाद में लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा है लेकिन कल देर रात करीब एक हजार महिलाएं अपने प्रदर्शन स्थल से कूच करके जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे बैठ गई. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है. पुलिस ने उनसे सड़क से हटने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ नारेबाजी करती रही.

Also Read This: बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत

एक सवाल के जवाब में देवांगना ने कहा कि प्रदर्शन को पूरी तरह से स्थानीय महिलाओं ने शुरू किया है. पिंजरा तोड़ पर यहां की सड़क जाम करने का आरोप लगाना पूरी तरह बेबुनियाद है.

उन्होंने कहा कि जहां जहां भी विरोध प्रदर्शन चल रहा है वहां के लोगों और सामाजिक संगठनों को बदनाम करने के लिए तरह तरह की अफवाहें फैलाई जाती है ताकि आंदोलन को कमजोर किया जा सके.

उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के खिलाफ लड़ाई में समाज और हर समुदाय के लोग स्वयं घरों से निकलकर आ रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. प्रदर्शन की वजह से मेट्रो स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है.

उत्तर पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए बातचीत की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.

वहीं भीम आर्मी की ओर से भारत बंद के समर्थन में चांदबाग (मुस्तफाबाद) के प्रदर्शनकारियों ने राजघाट तक मार्च निकालने का आह्वान किया है.

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग के साथ हौज खास, जाफराबाद, सीलमपुर, मुस्तफाबाद, निजामुद्दीन, इन्द्रलोक समेत दस से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खदान में समा गए 10 मजदूर और 30 की जान आफत में

Next Post

डॉक्टर के मामा को मार दी गोली

Next Post
डॉक्टर के मामा को मार दी गोली

डॉक्टर के मामा को मार दी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d