BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस नेता शिवकुमार की गिरफ्तारी पर हुआ विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in समाचार
कांग्रेस नेता शिवकुमार की गिरफ्तारी पर हुआ विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़

Protests and demolition on the arrest of Congress leader Shivkumar

Share on FacebookShare on Twitter
बंगलूरू : कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कोहराम जारी है. कांग्रेस ने कहा कि डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी से सरकार अपनी नाकाम हो चुकी नीतियों और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. वहीं, कांग्रेस समर्थक बंगलूरू के कई इलाकों में लगातार विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर रहे हैं.

कर्नाटक के रामनगर में मंगलवार देर रात दो बसों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई अन्य बसों में तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद परिवहन विभाग और रामनगर पुलिस ने बसों के परिवहन पर रोक लगा दी है, साथ ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है.

बता दें कि डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया था. विधायक शिवकुमार पूछताछ के लिए चौथी बार मंगलवार को खान मार्केट स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है, इसलिए गिरफ्तार किया गया है.

आज होगी कोर्ट में पेशी

देर रात गिरफ्तारी के बाद शिवकुमार को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने के दौरान उनके समर्थकों ने ईडी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया. ईडी बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगा. इस बीच, शिवकुमार ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. वहीं, कांग्रेस भी उनके समर्थन में उतर आई है.

गिरफ्तारी के बाद डीके शिवकुमार ने कहा…

मंगलवार को एक ट्वीट में डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अपने भाजपा के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. मेरे खिलाफ आयकर और ईडी केस राजनीतिक रूप से प्रेरित है. मैं भाजपा के बदले की कार्रवाई का शिकार हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘प्रेरणा पोर्टल और एप’ आज लॉन्च करेंगे CM योगी

Next Post

‘हिंदुओं और भारत को बदनाम’ करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

Next Post
‘हिंदुओं और भारत को बदनाम’ करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

'हिंदुओं और भारत को बदनाम' करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d