BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर अमेरिका में विरोध का दौर जारी

by bnnbharat.com
May 20, 2020
in समाचार
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर अमेरिका में विरोध का दौर जारी
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुझे लगता है कि यह बहुत कारगर दवा है

  • इस दवा पर दुनियाभर के चिकित्सकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है

अमेरिका: कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल की जा रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर अमेरिका में विरोध का दौर जारी है. साथ ही इसे लेकर कुछ विशेषज्ञों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की है.

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन लेने के लिए हो रही आलोचना पर अपने जवाब में इसे कोरोना वायरस से बचाव का एक तरीका बताया है.

ट्रंप ने खुलासा किया था कि वह इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए यह दवा ले रहे हैं. इसके एक दिन बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि यह बचाव का एक तरीका है और मैं कुछ और समय तक इसे लेता रहूंगा. यह काफी सुरक्षित लगती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस दवा की खराब छवि इसलिए बनाई गई क्योंकि वह इसका प्रचार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर मैं बहुत खराब प्रचारक हूं. अगर कोई और इसका प्रचार कर रहा होता तो वे कहते कि यह बहुत अच्छी दवा है. दुनियाभर के चिकित्सकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत कारगर दवा है और यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाती और संभवत: यह अच्छी होगी और मुझ पर इसका कोई खराब असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली इस दवा पर दुनियाभर के चिकित्सकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने दावा किया कि इटली, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में इसके बारे में बड़े-बड़े अध्ययन हुए हैं और अमेरिका में चिकित्सक इसे लेकर काफी आशावान हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह दवा किफायती है.

उन्होंने कहा कि एक गलत अध्ययन किया गया जहां चिकित्सकों ने बहुत बीमार, बहुत ही ज्यादा बीमार लोगों को यह दवा दी जो पहले ही मरने की कगार पर थे. वहीं उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने एक अलग साक्षात्कार में बताया कि वह हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नहीं ले रहे हैं. बहरहाल विपक्षी नेताओं ने ऐसी दवा लेने के लिए ट्रंप की आलोचना की है जिसकी प्रमाणिकता अभी सिद्ध भी नहीं हुई है.

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की करोड़ों गोलियां खरीदी थी. भारत ने अमेरिका को इसकी करोड़ों गोलियां भेजी थीं. भारत इस दवा के प्रमुख उत्पादकों में से एक है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘अम्फान’ तूफान के संदर्भ में पूरे जिले में अलर्ट जारी

Next Post

1 जून से चलेंगी 200 नॉन एसी ट्रेनें, जल्द ही शुरू होगी बुकिंग

Next Post
1 जून से चलेंगी 200 नॉन एसी ट्रेनें, जल्द ही शुरू होगी बुकिंग

1 जून से चलेंगी 200 नॉन एसी ट्रेनें, जल्द ही शुरू होगी बुकिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d