रांची: झारखंड राज्य पत्थर व्यवसायिक संघ का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन राजधानी रांची के एक निजी होटल में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में पत्थर व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी सम्मिलित हुए.
पत्थर व्यवसायियों ने सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मांग की अभी तत्काल में जो रॉयल्टी वृद्धि हुई है और राजस्व में जो अप्रत्याशित वृद्धि 105 क्यूबिक मीटर से बढ़ाकर 250 क्यूबिक मीटर कर दी गई है उसे वापस लिया जाए.
इस सम्मेलन के माध्यम से सारे पत्थर व्यवसायी एक रणनीति के तहत सरकार से मांग करेंगे कि इसे अविलंब प्रभाव से हटाया जाए नहीं तो चरणबद्ध रूप से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और यदि सरकार तब भी नहीं मानेगी तो खान व्यवसाय को बंद कर पूरी तरह से व्यवसाय को ठप कर दिया जाएगा, जिससे सरकार को आर्थिक दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा.

