BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: एमवी राव

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in Uncategorized
सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: एमवी राव

सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: एमवी राव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना-वायरस के खतरे के मद्देनजर पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है. ऐसे में झारखंड में बाहर से आने वाले लोगों का पूर्ण ध्यान रखना है, इनमें से अधिकतर के पास आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं हैं. इस स्थिति में उनके संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रवेश के दौरान आवश्यकतानुसार उनकी चिकित्सीय जांच कराएं, भोजन की व्यवस्था करें, भोजन वितरण कराने के लिए थानावार/पुलिस-पिकेटवार, थाना/पिकेट परिसर में खाद्य आपूर्ति विभाग, जिला के उपायुक्तों से समन्वय एवं सहयोग प्राप्त कर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था तत्काल करें. भोजन-आपूर्ति के समय सोशल डिस्टेंस भी होना चाहिए. ये बातें पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने कही. राव पुलिस मुख्यालय में सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दे रहे थे.

Also Read This: कृषि मंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों के लिए समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश

आगंतुकों की पूर्ण जानकारी भी रखें, शालीनता बरतें

पुलिस महानिर्देशक ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान बाहर के सामान्य नागरिकों, छात्र, छात्राओं का पूरा ब्यौरा (नाम, पिता का नाम, पता, सम्पर्क नम्बर, फोटोग्राफ सहित) प्राप्त करें. उनकी चिकित्सीय जांचोपरांत उन्हें गंतव्य स्थान पर भेजने हेतु सुविधायें उपलब्ध कराएं. किसी की आकस्मात मृत्यु के पश्चात् मृत शरीर को गंतव्य स्थान पर ले जाने में सहयोग करें. आम लोगों के साथ शालीनता बरतें.

सोशल मीडिया में रिस्पांस दें

पुलिस महानिर्देशक ने कहा कि आम जनता को व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से पुलिस के कार्यों की जानकारी साझा करें. कर्त्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर संभव सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को प्राथमिकता दें. प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कर्मियों को उनके भ्रमण तथा कवरेज के दौरान उनके पहचान-पत्र के आधार पर सहुलियत प्रदान करें.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एम एल मीणा, अपर पुलिस महानिर्देशक, अभियान, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार एवं साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान ने भी सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों को आवश्यक सुझाव दिया.

Also Read This: झारखंड में मोदी आहार एवम राशन सामग्री का हो रहा वितरण: प्रदीप वर्मा

उपस्थिति

बैठक में मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवं डॉ शम्स तब्रेज, ए आई जी टू डी जी पी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि मंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों के लिए समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश

Next Post

कांग्रेस जिलाध्यक्षों से अविलंब जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह

Next Post
कांग्रेस जिलाध्यक्षों से अविलंब जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह

कांग्रेस जिलाध्यक्षों से अविलंब जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d