BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: DGP

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in समाचार
सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: DGP

सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: DGP

Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सभी जिला के पुलिस अधीक्षक को मिला निर्देश

रांची: कोरोना-वायरस के खतरे के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है. ऐसे में झारखण्ड में बाहर से आने वाले लोगों का पूर्ण ध्यान रखना है. इनमें से अधिकतर के पास आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं हैं.

इस स्थिति में उनके संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रवेश के दौरान आवश्यकतानुसार, उनकी चिकित्सीय जांच कराएं, भोजन की व्यवस्था करें, भोजन वितरण कराने के लिए थानावार-पुलिस-पिकेटवार, थाना-पिकेट परिसर में खाद्य आपूर्ति विभाग, जिला के उपायुक्तों से समन्वय एवं सहयोग प्राप्त कर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था तत्काल करें.

भोजन-आपूर्ति के समय सोशल डिस्टेंस भी होना चाहिए. ये बातें पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने कही. राव पुलिस मुख्यालय में सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दे रहे थे.

आगंतुकों की पूर्ण जानकारी भी रखें, शालीनता बरतें

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान बाहर के सामान्य नागरिकों, छात्र, छात्राओं का पूरा ब्यौरा (नाम, पिता का नाम, पता, सम्पर्क नम्बर, फोटोग्राफ सहित) प्राप्त करें.

उनकी चिकित्सीय जांचोंपरान्त उन्हें गंतव्य स्थान पर भेजने हेतु सुविधायें उपलब्ध कराएं. किसी की आकस्मात मृत्यु के पश्चात् मृत शरीर को गंतव्य स्थान पर ले जाने में सहयोग करें. आम लोगों के साथ शालीनता बरतें.

सोशल मीडिया में रिस्पांस दें

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आम जनता को व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से पुलिस के कार्यों की जानकारी साझा करें.

कर्त्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर संभव सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को प्राथमिकता दें. प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कर्मियों को उनके भ्रमण तथा कवरेज के दौरान उनके पहचान-पत्र के आधार पर सहुलियत प्रदान करें.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एम एल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार एवं साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान ने भी सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों को आवश्यक सुझाव दिया.

बैठक में मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवं डॉ शम्स तब्रेज, ए आई जी टू डी जी पी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व की तरह खुलेंगे किराना दुकान, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें सभी दुकानदार

Next Post

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने  जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया तथा लोगों से लॉक डाउन के नियमों को पालन करने हेतु आग्रह किया

Next Post
राष्ट्रीय युवा शक्ति ने  जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया तथा लोगों से लॉक डाउन के नियमों को पालन करने हेतु आग्रह किया

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने  जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया तथा लोगों से लॉक डाउन के नियमों को पालन करने हेतु आग्रह किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d