BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वृक्षारोपण हेतु सूचना संबन्धित विभाग को उपलब्ध करायें: जिलाधिकारी

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in Uncategorized
वृक्षारोपण हेतु सूचना संबन्धित विभाग को उपलब्ध करायें: जिलाधिकारी

वृक्षारोपण हेतु सूचना संबन्धित विभाग को उपलब्ध करायें: जिलाधिकारी

Share on FacebookShare on Twitter

 दीपक कुमार,

बलरामपुर: जिलाधिकारी, बलरामपुर कृष्णा करुणेश ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2020-21 में वृक्षारोपण हेतु समस्त विभागों का लक्ष्य निर्धारित करते हुये निर्देशित किया गया था कि आप सभी अपने-अपने विभागों के आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चयन कर अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कराकर प्रभागीय वनाधिकारी, बलरामपुर को सूचना उपलब्ध करायें.

प्रभागीय वनाधिकारी, सोहेलवा बलरामपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि अभी तक किसी भी विभाग ने स्थल चयन एवं अग्रिम कार्य की प्रगति/पूर्ति की सूचना निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं करायी है. यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है. माह मई, 2020 लगभग समाप्त होने को है एवं वर्तमान परिस्थिति में यह स्वाभाविक है कि अग्रिम मृदा कार्य कराने में कठिनाई आयेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण लक्ष्यों की सूचना बहुत पहले ही सभी विभागाध्यक्षों को दे दी गयी थी कि अपेक्षित कार्यवाही ससमय पूर्ण कर लें. माह जुलाई, 2020 से वृक्षारोपण सत्र शुरू हो जायेगा. ऐसे में स्थल चयन कर अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण करने हेतु बहुत कम समय शेष बचा है.

इसके अतिरिक्त 25 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम के मिशन निदेशक द्वारा जनपद स्तर पर प्रत्येक विभाग द्वारा अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर जिला वृक्षारोपण समिति के माध्यम से वृक्षारोपण लक्ष्यों की पूर्ति किये जाने संबन्धी निर्देश एवं कार्य योजना का प्रारूप दिया गया है.

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि प्राथमिकता के आधार पर अपने-अपने विभाग के आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चयन कर अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कर लें एवं स्थलवार सूचना प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा संदर्भित पत्र के साथ उपलब्ध कराये गये प्रारूप में कार्यालय, सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग, बलरामपुर में उपलब्ध कराये तथा अपने-अपने विभाग की वृक्षारोपण कार्ययोजना तैयार कर लें.

इस कार्य में शिथिलता या निर्देशों के अनुपालन न करने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी. क्षेत्र में कार्य कराते समय शासन द्वारा जारी कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों एवं दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करायें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रातू रोड चौराहा में प्याऊ का हुआ उद्घाटन

Next Post

न सरकार गिराना चाहते हैं और ना ही बनाना: देवेन्द्र फडणवीस

Next Post
न सरकार गिराना चाहते हैं और ना ही बनाना: देवेन्द्र फडणवीस

न सरकार गिराना चाहते हैं और ना ही बनाना: देवेन्द्र फडणवीस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d