पाकुड़: पाकुड़ के उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत नल से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सौ दिवसीय अभियान को लेकर बैठक की. इस बैठक में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

