रामगढ़: कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु लोग लगातार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला सहित अन्य राहत कोष में सहयोग राशि जमा कर रहे हैं.
इसी क्रम में मां छिन्नमस्तिका मंदिर धार्मिक न्यास समिति द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर्स फण्ड) में 51,000 रुपए एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,51,000 रुपए की सहयोग राशि जमा की गई.

