Ranchi:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रांची में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के शिलान्यास पर प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में गाँव, गरीब और किसान हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले छः वर्षों में ये तीनो विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं.
प्रकाश ने कहा कि हर गरीब को सुव्यवस्थित सुबिधासम्पन्न आवास उपलब्ध हो इसकेलिये केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है. रांची में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास इसी कड़ी में शामिल है.
उन्होंने कहा कि झारखंड प्रधानमंत्री के दिल मे बसता है. प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश की बुनियादी सुविधाओं के विकास केलिये सभी क्षेत्रों में राज्य को योजनाएं दी. चाहे मेडिकल कॉलेज हो ,हाईवे निर्माण हो ,बड़े बड़े पुल का निर्माण हो, गरीबों को अनाज उपलब्ध कराना हो,कोरोना काल मे सहयोग हो केंद्र सरकार ने प्रदेश को बढ़चढ़कर सहयोग दिया.
प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो के जीवन मे एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है. कहा कि पहले पक्का छत का अपना सुव्यवस्थित मकान गरीबो को सपना लगता था जो आज सच्चाई में बदल गया.
उन्होंने जर्मनी की अत्याधुनिक तकनीक गरीबो केलिये बनने वाले आवास पर झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट किया.

