BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकताः सीएम

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकताः सीएम

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकताः सीएम

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री और टाटा पावर के एमडी के बीच राज्य में बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई.

भेंटवार्ता में मुख्यमंत्री ने सूबे में बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार कैसे हो इस पर बल दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर आधुनिक तकनीक से बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए अपनी अहम भूमिका निभाए.

आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगीः सिन्हा

टाटा पावर के एमडी प्रवीर सिन्हा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि टाटा पावर झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगी. झारखंड में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में टाटा पावर अपना पूरा योगदान देगी.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड राज्य के गांव तथा सुदूर क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्था का आधुनिककरण और व्यवस्था में कैसे सुधार हो इस पर विशेष चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस विजन को पूरा करने में टाटा पावर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.

झारखंड में टाटा पावर के अनुषांगिक ईकाई मैथन पावर 1050 मेगा वाट एवं जमशेदपुर में 667 मेगा वाट बिजली का उत्पादन कर रही है. टाटा पावर बिजली के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों में दिल्ली, गोवा, अजमेर, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक कर रही है.

इस अवसर पर टाटा पावर के कॉर्पोरेट अफेयर क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश रंजन एवं टीपीडीडीएल प्रोजेक्ट के रौशन कुमार एवं कुमार विक्रम उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुधवार शाम 6 बजे YES BANK से निकासी पर हटेगा प्रतिबंध

Next Post

BMW कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराई, 6 महीने की बच्ची समेत 3 की मौत

Next Post
BMW कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराई, 6 महीने की बच्ची समेत 3 की मौत

BMW कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराई, 6 महीने की बच्ची समेत 3 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d