BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर निगम की बजट में पहली बार किया गया शिक्षा के लिए प्रावधान

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
नगर निगम की बजट में पहली बार किया गया शिक्षा के लिए प्रावधान

नगर निगम की बजट में पहली बार किया गया शिक्षा के लिए प्रावधान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची नगर निगम की स्थाई कमेटी ने 2019 – 20 का बजट पारित कर दिया है. वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 2276 करोड़ का बजट पारित किया गया है.

महापौर आशा लकड़ा ने बताया कि इसमें शहर के लिए अलग-अलग योजनाएं है. इसमें सफाई, पेयजल, खेल के मैदान, लाइटिंग आदि शामिल हैं. इस बार के बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी प्रावधान रखा गया है, ताकि शहर के तमाम स्कूलों में पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था किया जा सके.

उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में नगर निगम की आय को बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा की गई. इस बात पर चर्चा हुई है कि शहर में जो रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उससे कैसे आमदनी हो. निगम नुकसान में चल रहा है. वह अगले वर्ष प्रॉफिट में चले इस बात पर भी चर्चा की गई. हॉस्टल और लॉज में नक्शा की अनिवार्यता खत्म की गई है. इससे सभी हॉस्टल वैध माने जाएंगे और नगर निगम को अधिक रेवेन्यू की प्राप्ति होगी. नगर निगम मजबूत बनें. साथ ही, शहर में सैंकड़ों की संख्या में बने फूडवैन को वैध करते हुए इससे भी आदमनी करने को लेकर भी चर्चा की गई है. 

उपमहापौर ने कहा कि जब से नई सरकार का गठन हुआ है, तब से विकास कार्यों में अवरोध हो रहा है. क्योंकि ट्रेजरी बंद है और भुगतान नहीं हो रहा. इसलिए हम लोगों ने नगर आयुक्त को सरकार को पत्र भेजने को कहा है. जिसमें कहा गया है कि ट्रेजरी को खोलने काम जल्द करें, ताकि जितने भी काम शहर में चल रहे हैं, वह पैसे के कारण नहीं रुके.

साथ ही, निगम की ओर से योजना बनाई जा रही है कि निगम के मौजूदा जमीन को चिन्हित कर उससे कैसे प्रयोग में लाकर लाभ लिया जा सके. उन्होंने कहा कि जोनल अध्यक्ष को खेल के मैदान को चिन्हित करने को कहा गया है.

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि मौजूदा खर्च डेफिसिट में है. जितना हम खर्च करते हैं उससे कम हमारी इनकम है. इसलिए इस पर चर्चा हुई कि कैसे निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं.

उन्होंने कहा कि नि‍गम अपनी दुकानें और अपने भू-भाग को कैसे उपयोग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा फायदा हो इस पर भी चर्चा हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां भद्रकाली से झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान के लिए आशीर्वाद मांगा: हेमंत सोरेन

Next Post

मादक पदार्थों पर अंकुश के लिए तय होगी जवाबदेहीः मुख्य सचिव

Next Post
मादक पदार्थों पर अंकुश के लिए तय होगी जवाबदेहीः मुख्य सचिव

मादक पदार्थों पर अंकुश के लिए तय होगी जवाबदेहीः मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d