BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जसीडीह, मधुपुर व देवघर रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
जसीडीह, मधुपुर व देवघर रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था
Share on FacebookShare on Twitter

दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का काॅन्टेक्ट ट्रैसिंग व कोविड टेस्ट कराने का निर्देश

देवघर:- वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में कोविड वैक्सिन, कोविड टेस्टिंग, प्रचार-प्रसार एवं कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर अर्थदण्ड (जुर्माना) से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन गोपनीय कार्यालय कक्ष में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने देवघर जिला अन्तर्गत कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि जिले में कोविड टेस्टिंग व वैक्सिनेशन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि सही तरीके से कोरोना संक्रमण की स्थिति माॅनिटरिंग की जा सके. ऐसे में आवश्यक है कि सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचाधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों को चिन्ह्ति करते हुए उनका कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य करें. साथ हीं वृहत स्तर पर कोविड संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक व सचेत करने के उदेश्य से माईकिंग की व्यवस्था शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कराना सुनिश्चित करें. 

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि मास्क अर्थदण्ड अभियान के तहत मिलने वाले राशि का 20 रूपया स्वयं सहायता समूह की दीदियों को दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि सभी प्रखण्डों की दीदियों को इससे जोड़ते हुए उनके आय स्त्रोत को बढ़ाया जा सके. साथ हीं मास्क को लेकर जुर्माने की राशि के साथ मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित मास्क आवश्यकतानुसार उक्त व्यक्ति को देना सुनिश्चित करें.

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रथम चरण के पश्चात द्वितीय चरण में वैक्सिन देने की तैयारियों व टेस्टिंग को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं से अवगत हुए. साथ हीं  समीक्षा के क्रम में उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड संक्रमण को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सिन का टीका दिलाना सुनिश्चित करें. साथ हीं सही गति से माॅनिटरिंग व वैक्सिनेशन के कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जिला स्तर पर टीम गठित करें, ताकि प्रतिदिन जिला, प्रखण्ड, पंचायत स्तर पर कोविड-19 को लेकर किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा के साथ आवश्यकतानुसार त्वरित सुधार भी किया जा सके. वहीं बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखते हुए कोन्टेट ट्रैसिंग टीम को पूर्ण रूप से  एक्टिव व सर्तक रखने का निदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया गया. साथ हीं जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित करते हुए कहा कि जिले में चैक चैराहों व सार्वजनिक स्थलों पर मास्क जागरूकता सह अर्थदण्ड अभियान का आयोजन वृहत स्तर पर करें, ताकि लोगों को बढ़ते संक्रमण के प्रति जागरूक व सचेत किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शत प्रतिशत लोगों को मास्क का उपयोग कराने के लिए चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान

Next Post

मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया पारडीह काली मंदिर का निरीक्षण

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया पारडीह काली मंदिर का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d