BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला प्रशासन द्वारा किया गया पैदल चल रहे प्रवासियों के लिए वाहन की व्यवस्था

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
जिला प्रशासन द्वारा किया गया पैदल चल रहे प्रवासियों के लिए वाहन की व्यवस्था
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निदेशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में पैदल चलते प्रवासियों को राहत मिलना शुरू हो गया है.

जिला प्रशासन द्वारा प्रवासियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उनके गृह जिलों तक भेजने का सकारात्मक पहल किया जा रहा है. देर रात बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के 218 लोगों को बस में बैठाकर उनके गृह जिला रवाना किया गया.

प्रवासियों में हजारीबाग, देवघर, गोड्डा, बोकारो, गुमला, चाईबासा, रांची, धनबाद, गढ़वा, पलामू एवं डालटेनगंज के लोग शामिल थे. वहीं आज पोटका प्रखंड से छत्तीसगढ़ के 325 प्रवासी अपने गृह राज्य भेजे गए हैं.

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर कई स्थानों पर जिला में पैदल-साइकिल से प्रवेश करने वाले मजदूरों के लिए निशुल्क दाल-भात केन्द्र की व्यवस्था की गई है.

1. काली मंदिर, जुगसलाई 2. बहरागोड़ा बस स्टैंड 3. मोहलिया, घाटशिला 4. बोर्ड मध्य विद्यालय, हल्दीपोखर(पोटका) 5. मध्य विद्यालय, पावरू 6. अवध डेन्टल कॉलेज के समीप 7. पारडीह कौशल विकास केन्द्र के समीप 8. अमर ज्योति स्कूल चेपा पुल मानगो.

जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए चेक पोस्ट के लिए स्थाई रूप से बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रवासियों को उनके गृह जिले या राज्य तक पहुंचाने में कोई समस्या नहीं आए.

गौरतलब है कि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं सभी नगर निकाय पदाधिकारी को पूर्व में ही पैदल आवागमन कर रहे प्रवासियों को राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए सभी बॉर्डर के चेक नाका में पीने का पानी की व्यवस्था करने तथा रास्ते में पड़ने वाले सभी चापाकल की मरम्मति के निर्देश भी दिए गए हैं.

राज्य सरकार के पहल पर प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने के मुहिम की प्रवासियों ने सराहना करते हुए राज्य सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को धन्यवाद कहा है.

बहरागोड़ा प्रखंड से प्रवासियों को बस से उनके गृह जिला भेजने हेतु समन्वय स्थापित करने में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार साहू, अंचल अधिकारी हीरा कुमार एवं पोटका प्रखंड से छत्तीसगढ़ के प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने में प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार एवं अंचल अधिकारी बालेश्वर राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तिरुपति में फंसे 3540 मजदूरों को लाया जाए वापस: अर्जुन मुंडा

Next Post

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह वन विभाग के मुंशी पर धारदार हथियार से हमला

Next Post
झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह वन विभाग के मुंशी पर धारदार हथियार से हमला

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह वन विभाग के मुंशी पर धारदार हथियार से हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d