रांची:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड लोक सेवा आयोग ,जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को आज राज भवन बुलाया. राज्यपाल ने जेपीएससी अध्यक्ष को विश्वविद्यालय शिक्षकों के लंबित प्रोन्नति, बैकलॉग नियुक्ति के साथ -साथ विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देष दिया. इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैले.श कुमार सिंह उपस्थित थे.

