भारत सरकार ने कई चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. आदेश के बाद गूगल ने अपने प्ले स्टोर से इन ऐप्स का एक्सेस ब्लॉक कर दिया है. भारत सरकार का आरोप है कि ये
चीनी ऐप्स कथित तौर पर यूजर्स का संवेदनशील डेटा एकत्र कर रहे थे. कैमरा और माइक के जरिए ये ऐप्स जासूसी और निगरानी कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने हाल में PUBG सहित 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है. इससे पूर्व पिछले दो वर्षो में अभी तक करीब 300 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित लगाया जा चूका है. साल 2020 में लद्दाख सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद TikTok, SHAREit, UC Browser और WeChat समेत कई चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था.
भारत के इस रवैये से चीन तिलमिला गया है. चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”हमें उम्मीद है कि द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को मजबूती प्रदान करने और इस दिशा में विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारत कोई ठोस कदम उठाएगा. कहा कि – उम्मीद है भारत चीनी कंपनियों सहित अन्य सभी विदेशी निवेशकों के साथ पारदर्शी, निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण तरीके से व्यवहार करेगा.

