जमशेदपुर:- उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार शुक्रवार 29 जनवरी 2021, पूर्वाहन 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक लोकमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया है . कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक एल.डी.एम. बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर से जिले वासी प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक से प्राप्त होने वाले ऋण,आत्मनिर्भर भारत के तहत फुटपाथ दुकानदार के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं पर प्रश्न पूछ सकते हैं तथा समाधान पा सकते हैं.

