BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ जनाक्रोश अब सोशल मीडिया में भी नजर आने लगा है: कांग्रेस

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
सूक्ष्म-लघु उद्योगों को मिलनी चाहिए राहत: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

बेरमो व दुमका उपचुनाव में भी दिखेगा असर

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश अब हर तरफ दिखने लगा है, यही कारण है कि कोरोना संक्रमण काल में मंगलवार की शाम को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हो रहा था, तो उस वक्त भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पर लाइक की जगह डिसलाइक मिलने लगा, जिसके बाद आनन-फानन में भाजपा के सोशल मीडिया प्रबंधकों ने लाइक-डिसलाइक के ऑप्शन को ही हटा लिया. भाजपा और केंद्र सरकार के के खिलाफ देशव्यापी नाराजगी का असर बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव के अलावा मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनाव तथा बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सोशल मीडिया का लगातार दुरुपयोग करने वाले भाजपा नेता आज खुद के बुने जाल में ही फंसते नजर आ रही है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे मन की बात करें या राष्ट्र के नाम संबोधन, जैसे ही वे सरकारी संचार माध्यमों और अपने पूंजीपति मित्रों द्वारा संचालित टीवी चैनलों पर बोलना शुरू करते है, सोशल मीडिया में उनके भाषण को डिसलाइक करने का सिलसिला शुरू हो जाता है.

यही कारण है कि शर्मसार होने वाली स्थिति से बचने के लिए कभी पीएमओ के सोशल मीडिया पर लाइक-डिसलाइक के ऑप्शन को बंद कर दिया जाता है, तो कभी भाजपा की सोशल मीडिया को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनाव के लिए  प्रचार पर भाजपा नेताओं के पहुंचने पर आम जनता द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और जब जनता भाजपा नेताओं के मन के अनुरूप बात नहीं करते है, तो गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण काल में केंद्र सरकार के इशारे पर डीवीसी के बकाया के रूप में 1417 करोड़ रुपये की राशि झारखंड सरकार के खाते से काटी गयी है, वह विधानसभा उपचुनाव में बड़ा मुद्दा बन चुका है. 

भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जहां गाली-गलौज पर उतर आये हैं, वहीं धनवार की जनता को ठग कर विधायक बने बाबूलाल मरांडी लगातार झूठ और भ्रम फैलाने वाले बयान दे रहे है.

एक समय में बाबूलाल मरांडी से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या वे भाजपा में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा था कि वे हरिद्वार चले जाएंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे, वे गांव जाकर खेतीबारी करना पसंद करेंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे, वे कुतुबमीनार से कूद जाएंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन आज सच्चाई सामने है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि बेरमो और दुमका उपचुनाव में कांग्रेस और सहयोगी दल के नेता-कार्यकर्त्ता आपस में सामंजस्य स्थापित कर लगातार बूथ स्तर पर पहुंच कर मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान में लगे है. पार्टी के कई विधायक ,मंत्री और वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेवारी दी गयी है और वे अपने-अपने इलाकों में कैंप कर रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में छापेमारी के दौरान मिला चाकू, माचिस और खैनी

Next Post

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल छवि रंजन से मिला

Next Post
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल छवि रंजन से मिला

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल छवि रंजन से मिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d