BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in समाचार
वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया

वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज अमर-कुमुद चैरिटेबल ट्रस्ट रांची की ओर से अनगड़ा प्रखंड के हेंसल, नयाटोली, कठरटोली और तुरूप गांव में वैश्विक महामारी (covid-19) से बचाव हेतु जनजागरण अभियान चलाया गया.

ट्रस्ट की ओर से रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा०अमर कुमार चौधरी और रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० कुमुद कला मेहता उपस्थित हुए. इस जनजागरण में समाजसेवी रामपोदो महतो भी शामिल रहे.

रजिस्ट्रार डॉ० चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश गांवों का देश है और इसका दिल गांव में वास करती है. देश के अन्नदाता भी यहीं रहते हैं, इसलिए गांव स्वस्थ रहेगा तभी देश स्वस्थ रहेगा. किंतु कोरोना महामारी गांव हो या शहर, अमीर हो या गरीब चाहे जिस धर्म या जाति का हो नहीं पहचानता, इससे सतर्क रहना ही बचाव है.

उन्होंने ग्रामीणों से अपिल किया कि देश हमें सम्मान और सुरक्षा देती है इसके बदले हमें भी देश को इस मुश्किल घड़ी में मजदूरी और खेती से पसीने की कमाई का छोटा हिस्सा देश को समर्पित करें. जितना हो सके 10 रु०, 20 रु० की राशि इकठ्ठा करके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करके अपने गांव की मान और देश की शान बढ़ाएं.

संबोधित करते हुए डॉ० कुमुद कला मेहता कहा कि इस संकट की घड़ी में हम महिलाएं, बच्चों के साथ घर में ही सिमट कर रहने को मजबूर हैं, किंतु हमें डरने की जरूरत नहीं है… करोना वायरस को हराना है.

बच्चों पर विशेष ध्यान देना है क्योंकि स्कुल-कालेज बंद है, इनके पढ़ाई-लिखाई की ख्याल भी हमें रखना है. यदि ऑनलाइन स्टडी संभव ना हो तो बच्चों को घर में ही पुरानी किताबों को पढ़ने, लिखने पेंटिंग करने या परियोजना कार्य, रुटिन बनाकर रोज कराते रहें, जिससे की उनका लगाव पढ़ाई पर बना रहे.

समाजसेवी रामपोदो महतो ने कहा कि गांव में सभी को भाईचारा और सौहार्द्र बना के रहना है. अफवाह से बचना है, सबको मिलकर कोरोना को भगाना है, नवजवानों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन-2 में कुछ लोग समुह बनाकर जुआ खेलने और शराब पीने का काम करते हैं, जो सरकार के नियमों का अवहेलना है.

जनजागरण अभियान के संयोजक सखीचंद महतो, विष्णु महतो, ब्रजेश कुमार महतो, मो० मुस्ताफा अंसारी, पूर्व मुखीया हाजी शमशुद्दीन, बलराम महतो, हरिलाल महतो, कामेश्वर महतो, मोती लाल महतो, धनेश्वर महतो, जितराम महतो, किरण देवी, कमला देवी, सुनिता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

सभी ग्रामवासी एक सुर में कहा कि यथा संभव राशि जमा करके राहत कोष में जमा जरूर करेंगे. साथ ही वहां जरुरतमंदों के बीच मास्क और साबुन बांटा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ में तेज आंधी बारिश से कई जगह पेड़ उखड़े

Next Post

अनियमितता के आरोप में PDS दुकानदार निलंबित

Next Post
अनियमितता के आरोप में PDS दुकानदार निलंबित

अनियमितता के आरोप में PDS दुकानदार निलंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d