BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास कार्य में जनसहयोग की आवश्यकता: विधायक भूषण तिर्की

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
  • निर्माण कार्य में कुल 3 करोड़ 67 लाख रूपये का व्यय हुआ है

गुमला: नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन का उद्घाटन आज गुमला विधायक भूषण तिर्की, सांसद प्रतिनिधि मुनेश्वर साहू, जिला परिषद उपाध्यक्ष केडी सिंह, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. भवन का उद्घाटन पूजा-आरती एवं नारियल फोड़कर किया गया. सिसई प्रखंड सह अंचल भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा किया गया है. निर्माण कार्य में कुल 3 करोड़ 67 लाख रूपये का व्यय हुआ है. भवन निर्माण कार्य एक साल के अंदर निर्धारित समयावधि में पूरा कर दिया गया है.

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गुमला विधायक भूषण तिर्की ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को शत्-शत् नमन किया तथा उनके बताए पथ पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, आम लोगों के सहयोग व सरकार की सकारात्मक सोच का नतीजा है कि रिकॉर्ड समय 1 साल के अंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय तैयार हो पाया है. उन्होंने कहा, पदाधिकारी अथवा कर्मचारी अपने जगह पर मिली जिम्मेवारी का बखूबी निवर्हन करें तभी सही विकास होगा. साथ ही आम लोग भी विकास कार्यों में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पुराने भवन में कमरों की कमी थी तथा अतिरिक्त कमरों की भी आवश्यकता थी जो अब नए भवन के निर्माण होने से पूरी हो गई. यह भवन यहां सरकारी कार्यों के निष्पादन में सहायक होगा. साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गये नए भवन में नए उत्साह एवं नए जोश के साथ काम करें.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सह सहायक समाहर्त्ता मनीष कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नेताजी को स्मरण करते हुए कहा कि जिस मकसद से उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा दिया, यह इस बात को दर्शाता है कि उन्होंने इस साहस के साथ एक नए देश की सोच रखी थी. अतः हम भी इस सोच को हमेशा जिंदा रखें.

उन्होंने कहा कि नए प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण का सपना वर्ष 2018 में संजोया गया था. जिसे आज मात्र एक वर्ष में पूरा किया गया. जो इस बात को इंगित करता है कि संपूर्ण रायडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं रायडीह की जनता कितनी दक्षता के साथ किसी भी कार्य को पूर्ण करता है. उन्होंने बताया कि आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखकर पहली बार नवनिर्मित भवन में प्रतीक्षा कक्ष, कैंटीन, पुस्तकालय तथा रीडिंग रूम, मनोरंजन कक्ष (रिक्रिएशन कमरा) एवं इमरजेंसी बेड का निर्माण भी शीघ्र ही किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनों के हित के लिए सरकार आपके द्वार का आयोजन भी किया जा रहा है. जिसके माध्यम से आम जन अपनी-अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं. उन समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा.

प्रमुख इस्माइल कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि रायडीह प्रखंड परिवार के लिए यह भवन एक धरोहर के रूप में दिया गया है. जिसकी स्वच्छता एवं साफ-सफाई को बरकरार रखने में अपना योगदान दें. मौके पर सांसद प्रतिननिधि मुनेश्वर साहू ने कहा कि भवन तो तैयार हो चुका, पर इसकी देखरेख की जिम्मेदारी प्रखंड प्रशासन की है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने कहा कि आज के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुमला विधायक भूषण तिर्की से आम जनों को काफी सारी आशाएं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि गांव की छोटी-मोटी समस्याओं को उनके साथ मिलकर निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रायडीह मनीष कुमार के अल्पकालीन कार्यावधि में प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हुई प्रगति को प्रखंड प्रशासन की उपलब्धि बताया. साथ ही उप विकास आयुक्त ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

मौके पर अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि नए भवन के निर्माण से इस प्रखंड को नई उपलब्धियां मिले ऐसी मेरी कामना है. उन्होंने युवा IAS अधिकारी को रायडीह प्रखंड के विकास के लिए हर संभव प्रशासनिक स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया.

नवनिर्मित भवन परिसर में मुख्य अतिथि गुमला विधायक भूषण तिर्की सहित उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रायडीह सह सहायक समाहर्त्ता मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल अमरेंद्र कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रखंड परिसर में पौधा रोपण किया. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रखंड कर्मी एवं समाजसेवी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से व्यथित मन के कारण मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के तारीख टालने का अनुरोध किया

Next Post

राज्यपाल से सीएम के आग्रह पर मंत्रिमंडल का विस्तार टला

Next Post
राज्यपाल से सीएम के आग्रह पर मंत्रिमंडल का विस्तार टला

राज्यपाल से सीएम के आग्रह पर मंत्रिमंडल का विस्तार टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d