BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी स्कूलों के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज

by bnnbharat.com
December 9, 2020
in समाचार
शराब पर ‘स्‍पेशल कोरोना टैक्‍स’: HC ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने निजी स्कूलों के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका को बुधवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह ‘चर्चा में आने’ के लिये दायर याचिका है न कि जनहित याचिका. इसके अलावा अदालत ने याचिकाकर्ता पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

याचिका में निजी स्कूलों पर अधिक फीस वसूलने और कोविड-19 महामारी के दौरान छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं नहीं संचालित करने का आरोप लगाया गया था.

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल तथा न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने कहा कि बिना किसी तैयारी के याचिका दायर की गई. इसमें यह नहीं बताया गया कि कौन से स्कूल ज्यादा फीस वसूल रहे हैं या ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं होने दे रहे है.

अदालत ने कहा कि याचिका में दावा किया गया है कि ”सही तरीके से” ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित नहीं की जा रहीं. अदालत ने याचिकाकर्ता से ”सही तरीके से” का अर्थ पूछा.

पीठ ने कहा, ”इस शब्द का अर्थ बिल्कुल अस्पष्ट है. किसी भी चीज को कहा जा सकता है कि यह सही तरीके से नहीं हो रही.”

अदालत ने कहा कि यह ”फिजूल मामला” प्रतीत होता है.

पीठ ने कहा, ”यह याचिका बिना किसी तैयारी के दायर की गई. इसमें कोई जानकारी नहीं दी गई है. यह चर्चा में आने के लिये दायर की गई याचिका प्रतीत होती है. यह कहीं से भी जनहित याचिका नहीं है.”

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए चार महीने में जुर्माने की 20 हजार रुपये की राशि दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण को अदा करने के निर्देश दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरमुंडी प्रखंड के नौनी गांव में किया गया ‘चना बीज’ का वितरण

Next Post

किसान आंदोलन: सरकार का प्रस्ताव खारिज, जारी रहेगा प्रदर्शन

Next Post
किसान आंदोलन: सरकार का प्रस्ताव खारिज, जारी रहेगा प्रदर्शन

किसान आंदोलन: सरकार का प्रस्ताव खारिज, जारी रहेगा प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d