BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम बदल जाने से जन जीवन अस्त-व्यस्त, 8 की मौत, फसलों को नुकसान

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in समाचार
मौसम बदल जाने से जन जीवन अस्त-व्यस्त, 8 की मौत, फसलों को नुकसान
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ:  अचानक मौसम बदल जाने से जन जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया . कई जिलों में आंधी और बारिश हुई. शुक्रवार को भी दिनभर ऐसा ही दौर रहा. अवध के बाराबंकी, अमेठी व रायबरेली में ओले भी गिरे. इससे प्रदेश में कुल आठ लोगों की मौत हो गई. अवध में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. बारिश के चलते फसलों का भी नुकसान हुआ. मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और मेरठ में भी बारिश व बूंदाबांदी हुई. मौसम में बदलाव के कारण दिन के पारे में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई.

सुल्तानपुर के हलियापुर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर पिता दिलीप (40) और पुत्र राजकुमार (15) की मौत हो गई. तीन अन्य झुलस गए. सुल्तानपुर के ही दूबेपुर और भदैंया में दंपती समेत पांच लोग झुलस गए. वहीं, अंबेडकरनगर केभीटी में खेत पर जा रही बच्ची निधि (12) ने भी बिजली गिरने से दम तोड़ दिया. सीतापुर के रेउसा में बिजली गिरने से जहां पोती क्रांति (10) की मौत हो गई. बाबा मनोहर बुरी तरह से झुलस गए. वहीं, लखनऊ के गोसाईंगंज में भी बिजली गिरने से सुनील वर्मा (45) ने दम तोड़ दिया.

शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

अरब सागर से उठीं हवाओं से बने विक्षोभ के चलते बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में बारिश हुई. कई जिलों में ओले भी गिरे. 13 किमी की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने ठंड लौटने का अहसास कराया. बारिश से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है. शनिवार को भी बारिश की संभावना है. कानपुर शहर में शुक्रवार को भी तीन मिली बारिश हुई. कानपुर देहात में तेज आंधी से बबूल का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई.

बांदा जिले में शुक्रवार की शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई. इस बीच कालिंजर क्षेत्र में बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई. चित्रकूट में भी रिमझिम बारिश संग तेज हवाएं चलीं।.जालौन में बृहस्पतिवार की रात तेज हवाओं संग झमाझम बारिश हुई. कन्नौज में बारिश के साथ ही मानीमऊ क्षेत्र में ओले गिरे. फतेहपुर में शुक्रवार को तड़के धाता क्षेत्र में बारिश संग ओले गिरे.  यहां एक मिमी बारिश रिकार्ड की गई.

फर्रुखाबाद में भी बारिश संग कमालगंज क्षेत्र में ओले गिरे. बृहस्पतिवार की रात बारिश से 250 गांवों की बत्ती गुल हो गई. इटावा में बूंदाबांदी के साथ कई क्षेत्रों में ओले गिरे, जिससे सरसों और की फसल को नुकसान पहुंचा। उन्नाव में भी तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओले गिरे और सरसों की फसल को नुकसान हुआ. हालांकि गेहूं की फसल को फायदा पहुंचने की संभावना है. हरदोई में शुक्रवार तड़के चार बजे बारिश और तेज हवाओं के चलने से शहर की बिजली आठ घंटे तक गुल रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NDRF द्वारा टाटा स्टील के अधिकारियों को दिया जा रहा इमरजेंसी रिस्पांस ट्रेनिंग

Next Post

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आईटी के साझा कोलैबोरेशन पर रिसर्च कर विश्व में लहराया अपना परचम

Next Post
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आईटी के साझा कोलैबोरेशन पर रिसर्च कर विश्व में लहराया अपना परचम

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आईटी के साझा कोलैबोरेशन पर रिसर्च कर विश्व में लहराया अपना परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d