BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनावी रैलियों समेत जन सभाएं होनी चाहिए रद्द: सोनिया गांधी

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
गुजरात से ही पीएम का ट्रैक रिकॉर्ड है खराब, पर्यावरण को बचाएं मोदी: सोनिया गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज देश में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बारे में चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं साथ वर्चुअली बैठक की. इस बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई प्रमुख मंत्री शामिल हुए.

बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि देश में सभी चुनावी रैलियों समेत जन सभाओं को रद्द कर दिया जाना चाहिए. सोनिया गांधी ने केंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने कोविड-19 टीकों का निर्यात करके देश में इसकी कमी कर दी.

इसके अलावा सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना से निपटने के प्रयासों की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और कोविड-19 के टीकाकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है.

सोनिया ने कहा है देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है, ऐसे में विपक्षी दल के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम मुद्दों को उठाएं और सरकार पर दबाव बनाएं, कि मोदी सरकार जनहित में काम करे. साथ ही कहा, मोदी सरकार को देश के सभी राज्यों में संक्रमण और मौत के आंकड़ों को पेश करने चाहिए.

पहले हमें टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, इसके बाद ही दूसरे देशों को टीके का निर्यात करना चाहिए. विपक्ष की तरफ से मोदी सरकार की कोशिशों में सहयोग करना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में समान रूप से महत्वूपर्ण है. कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सब एकजुट हैं.

साथ ही सोनिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस परिस्थिति में कुप्रबंधन किया. रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि चुनावों के लिए भारी भीड़ का जुटना और धार्मिक आयोजनों की वजह से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ा खुलासा: ‘Vaccine’ लेने के बाद भी आप पड़ सकते हैं बीमार

Next Post

कोरोना इफेक्ट: 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भी होंगी ऑनलाइन,

Next Post
अंतिम सेमेस्टर के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे ऑनलाइन परीक्षा

कोरोना इफेक्ट: 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भी होंगी ऑनलाइन,

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d